-फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हथियाने का युवक ने किया प्रयास हुई शिकायत
( रिपोर्ट -कुमार द्विवेदी )
गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां पंचायत सहायक की नौकरी हथियाने के चक्कर में एक युवक ने फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हथियाने का प्रयास किया इसका खुलासा तब हुआ जब गांव के ही दूसरे युवक ने आवेदन किया और मेरिट लिस्ट बनाई गई उसी जांच के दौरान जो अंकपत्र आवेदन के साथ लगाया गया था जब उसका ऑनलाइन सत्यापन किया गया तो अंकपत्र में नंबर कम था हैरत की बात यह है कि फर्जी अंकपत्र लगाने वाले युवक का अनुमोदन भी कर दिया गया सूबे की सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक पंचायत सहायक की नियुक्ति कर रही है जिसमें स्पष्ट दिशानिर्देश है की मेरिट लिस्ट के आधार पर पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाए नौकरी पाने के चक्कर में कुछ लोगों के द्वारा फर्जी मार्कशीट का प्रयोग किया जा रहा है मामला ग्राम पंचायत हरदैया भटपुरवा से जुड़ा है यहां के प्रदीप गोस्वामी ने खंड विकास अधिकारी इटियाथोक को प्रार्थना पत्र दिया है उन्होंने दिए गए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया है कि जिस युवक का अनुमोदन किया गया है उस युवक ने जो शैक्षिक अंकपत्र लगाया है ऑनलाइन सत्यापन करने पर उस अंकों में काफी अंतर है प्रदीप गोस्वामी ने प्रार्थना पत्र देकर यह मांग की है इसकी स्पष्ट जांच कर उचित कार्यवाही की जाए अब देखना दिलचस्प होगा आगे क्या कार्रवाई होती है।

