गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू नहर परियोजना किसानों के लिए बनी अभिशाप

banee-abhishaap


 -रग्घु बाबा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष राज कुमार दुबे ने परियोजना को पूर्ण कराने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ उपलब्ध कराए जाने के लिए सरयू नहर परियोजना प्रारंभ की गई थी किंतु परियोजना में हुई लेटलतीफी के चलते वह किसानों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। बताते चलें कि वर्ष 1977-78 में शासन के द्वारा देवीपाटन मंडल के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सरयू नहर परियोजना की शुरुआत की गई जिसमें किसानों से उनकी जमीन लेकर परियोजना का कार्य प्रारंभ किया गया, परंतु शासकीय उपेक्षा के चलते व आपसी बंदरबांट में अभी तक परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका जिससे सरयू नहर परियोजना किसानों के लिए वरदान के बजाय अभिशाप साबित हुई। इससे ना तो किसानों को कोई फायदा मिल रहा है और ना ही शासन प्रशासन को भी कोई लाभ मिल रहा है। रग्घु बाबा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष राज कुमार दुबे उर्फ गोली दुबे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परियोजना को शीघ्र ही पूरा कराए जाने के लिए मांग की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान हुए नुकसान के चलते जहां परियोजना अभी अपने पूर्ण रूप को प्राप्त नहीं हो सकी है उस से किसानों को बहुत ही अधिक क्षति हो रही है। इस पर विशेष ध्यान देते हुए अविलंब परियोजना को पूर्ण कराया जाना आवश्यक है ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर परियोजना की लेटलतीफी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की भी मांग की है।


”go"