गोण्डा। बलरामपुर चीनी मिल के द्वारा शरद कालीन गन्ने की बुवाई का शुभारंभ पूरे विधि विधान के साथ आज कराया गया। बलरामपुर चीनी मिल के अधिकारियों की दिशा निर्देशन में शरद कालीन गन्ने की बुवाई का कार्यक्रम ग्राम पंचायत पिपरा चौबे के किसान व क्षेत्र पंचायत सदस्य जटाशंकर चतुर्वेदी के द्वारा गन्ने की बुवाई शुरू की गई जिसमें बलरामपुर चीनी मिल के चीफ मैनेजर संजय सिंह के द्वारा शुक्रवार को भूमि पूजन करते हुए फीता काटकर शरद कालीन गन्ने के बुवाई का श्रीगणेश किया। श्री सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा की शरद कालीन गन्ने की बुवाई में किसान अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शरद कालीन गन्ना प्रजाति 15023 गन्ने को टैंच विधि से बुवाई करें जिसमें 4 फीट चौड़ा व एक फीट बट के अंतराल पर गन्ने की लाइनों को बनाएं तथा डिप्टी केन मैंनेजर अजय शुक्ला, सीनियर सुपरवाइजर राजेश्वरी शुक्ला के संग मुन्ना चौबे, मिंटू चौबे, विजय पांडे, सर्वशनाथ, आनंद कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

