गोण्डा। जिला प्रशासन से अधिवक्ताओं की नाराजगी आई सामने । विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने गोंडा- लखनऊ राजमार्ग किया जाम...घण्टो सड़क जाम कर अधिवक्तों ने किया प्रदर्शन। अधिवक्ताओं ने सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी । सदर तहसील में 16 अगस्त को तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद में 3 नामजद सहित 50 अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ था मुक़दमा | अधिवक्ताओं द्वारा ग्राम न्यायालय व अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन | अधिवक्तों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार व प्रदर्श न जारी रखने की दी चेतावनी| अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रदर्शन के बाद सौंपा अपना ज्ञापन।

