गोण्डा। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत नव्वागांव चौराभारी में शत्रोहन चौरसिया की 9 वर्षीय पुत्री अनामिका की करंट लगने से मृत्यु हो गई। शत्रुघ्न चौरसिया के द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री घर में खेल रही थी तभी पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष खरगूपुर को सूचना दी गई है।

