गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अरेबिया के तत्त्वाधान में जन्तर मन्तर नई दिल्ली में ग्रामीण बैंक कर्मियों द्वारा धरना दिया जा रहा

 
karmiyon-dvaara

-धरने में जिले से बैंकों के कर्मी भी हिस्सा ले रहे
कर्नलगंज-गोण्डा। आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइ एसोसिएशन (अरेबिया) के तत्त्वाधान में जन्तर मन्तर नई दिल्ली में ग्रामीण बैंक कर्मियों द्वारा धरना दिया जा रहा है। धरने में जिले से बैंकों के कर्मी हिस्सा ले रहे हैं। अरेबिया के गोंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपांकर सिंह व सचिव राहुल केशरी ने बताया कि इस धरने में अरेबिया के सभी राज्यों से लगभग चार सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। अरेबिया के नेता नितिन त्यागी ने बताया कि धरने की मुख्य राष्ट्रीय मागें भारत सरकार द्धारा प्रस्तावित ग्रामीण बैकों में 50 प्रतिशत शेयर, संचालक बैकों को बेचने का विरोध, राज्य स्तरीय ग्रामीण बैंक बनाए जाने, एनआरबीआई का गठन करने, जाकर संचालक बैकों से पूर्णतया मुक्त करने, वेतन समझौते को पूर्ण समानता से लागू करने, पदोन्नति नियमों में संशोधन करने, मित्रा कमेटी के अनुसार नई भर्ती व पदोन्नति करने, अनुकम्पा नियुक्ति प्रभावी तिथि से लागू करने, पेन्शन नोटीफिकेशन तक के सभी कर्मियों को पेन्शन देने, कम्प्यूटर वेतन वृद्धि देने, दैनिक वेतन कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी देने तथा पेन्शन विसंगति दूर करने आदि मांगे रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि धरने कि अध्यक्षता का. सी राजीवन, शगुन शुक्ला, बनवारी लाल, एपीएस बरार द्वारा की जा रही है। जिसमे गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी सहित कई जिलों के बैंक कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। उक्त अवसर पर मोहित चौधरी, क्षेत्रीय सचिव राहुल केशरी, प्रीतम वत्स, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।



”go"