गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रास्ते पर दबंगों के द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण के चलते पीडब्ल्यूडी सड़क पर भरा पानी

bhara-paanee


गोण्डा। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत भुड़कुड़ी में दबंग के द्वारा सड़क पर अवैध निर्माण कराए जाने के चलते व जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था ना होने से मुख्य मार्ग व गांव में पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। वहीं शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रकरण विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत भुड़कुड़ी से जुड़ा है जहां विपक्षी चंद्र प्रकाश तिवारी के द्वारा पीडब्ल्यूडी सड़क के बगल अवैध निर्माण कर पानी के निकास को बंद कर दिया गया है जिससे मुख्य मार्ग व गांव में जबरदस्त जलभराव होने के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पीड़ित राजेश कुमार तिवारी के द्वारा जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष खरगूपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद अभी तक अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराए जाने के चलते सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। पीड़ित के द्वारा प्रशासन से शीघ्र ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करा कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है।




”go"