गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बागपत -पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कराने जा रही रेप पीड़िता का अपहरण

 
-ka-apaharan

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के निकट पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए जा रही दुष्कर्म पीड़िता का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस घटना के बाद जगह-जगह बैरियर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

बता दें कि बागपत में बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता ने सोमवार रात आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज (मंगलवार) सुबह एक महिला कांस्टेबल पीड़ित महिला को मेडिकल कराने के लिए ई-रिक्शा में अपने साथ बैठाकर जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी बीच कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचने पर ई-रिक्शा में सवार पीड़ित महिला को कार सवार लोगों ने खींच लिया और उसे कार में बैठाकर फरार हो गए। महिला कांस्टेबल ने तुरंत मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ मनोज मिश्र, कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित महिला के परिजनों  से पूछताछ की और जिले में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अब अपनी फजीहत होती देखकर मामले को पारिवारिक बता रही है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामला पारिवारिक है और महिला को तलाश किया जा रहा है।

”go"