गोण्डा। जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के इलाके के एक गांव में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट के मजरा बिजहरिया लोहार डीह में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय महिला सीमा पत्नी दिनेश कुमार विश्वकर्मा का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के सुबह जगने पर काफी देर तक मृतका के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई तो परिवार व आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रस्सी के सहारे लटकते शव को देखते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका के ससुर राम अवध ने घटना की जानकारी मायके वालों को तथा स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके के परिजन भी आनन-फानन में पहुंच गए। पुलिस व एसडीएम मनकापुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।गोण्डा-संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गोण्डा। जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के इलाके के एक गांव में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट के मजरा बिजहरिया लोहार डीह में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय महिला सीमा पत्नी दिनेश कुमार विश्वकर्मा का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के सुबह जगने पर काफी देर तक मृतका के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई तो परिवार व आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रस्सी के सहारे लटकते शव को देखते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका के ससुर राम अवध ने घटना की जानकारी मायके वालों को तथा स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके के परिजन भी आनन-फानन में पहुंच गए। पुलिस व एसडीएम मनकापुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।You may also like:
Labels:
स्थानीय
