गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया में जगह ना मिलने पर छलका पत्नी धनश्री वर्मा का दर्द, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोनशल पोस्ट

 
imonashal-post

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है। वो पिछले लंबे समय से टीम इंडिया की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे। रविचंद्रन अश्विन की 4 साल बाद टी-20 में वापसी हुई है। चहल को टीम में जगह ना मिलने के बाद उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोनशनल पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दिल की बात लिखी है। टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 17 अक्टूबर से हो रहा है।

धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,' मां कहती है... कि ये वक्त भी गुजर जाना है। सिर उठाकर जियो क्योंकि हुनर और अच्छे कर्म हमेशा साथ देते हैं। तो जी बात ऐसी है कि ये वक्त भी गुजर जाना है। गॉड इस ग्रेट।' चहल के ना चुने जाने पर सोशल मीडिया में फैंस ने हैरानी जाहिर की थी। धनश्री की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। चहल को टीम में शामिल करने पर चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि हमें वो स्पिनर चाहिए थे जो थोड़ा तेज गेंद फेंकते हैं। इसलिए हमने राहुल चाहर को टीम में शामिल किया है।

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 49 टी-20 मैच में 63 विकेट लिए हैं। चहल का बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट है। इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में खेला जाना है। भारत अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप-2 में भारत को रखा गया है, जिसमें उसके साथ अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी हैं। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।


”go"