छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति, पत्नी और उनके चार साल के बेटे की मौत हो गई। सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर गांव के करीब बुधवार को जंगली हाथियों के हमले में गौतम दास (30), पत्नी रीना दास (28) और उनके चार वर्षीय पुत्र युवराज की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुन्नी गांव निवासी गौतम दास अपने परिवार के साथ स्कूटी से उदयपुर गांव गया था। वापसी के दौरान जब परिवार मोहनपुर गांव के करीब पहुंचा तब उनका सामना जंगली हाथियों के एक दल से हो गया।
हाथियों को देखकर दास परिवार भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन हाथियों ने उन्हें दौड़ा लिया और पूरे परिवार को कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सात हाथियों का दल विचरण कर रहा है। घटनास्थल के करीब मौजूद ग्रामीणों को वहां से हटने के लिए कहा गया है।
25 हाथियों का दल घूम रहा, फसलों और घरों को पहुंचाया नुकसान
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत गांवों में हाथियों द्वारा फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान और केंदई वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने क्षेत्र के गांवों में फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।