गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-लूट व जानलेवा हमले की फर्जी घटना का पुलिस ने किया खुलासा

 
kiya-khulaasa

गोण्डा।  दिनांक 11.09.2021 को थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत वादी शिवनाथ जायसवाल पुत्र रामशरण जायसवाल नि0 निहालपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा ने भाई रामशंकर के ऊपर अपने ही गांव के दो लोगो के विरूद्ध तमंचे से गोली मारकर रू0 47,000/- व मोटरसाईकिल लूट लेने की सूचना दी थी। थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गहनता से मामले की जॉच की गयी थी। जिसमें मौका मुआयना व प्राप्त तत्कालिक साक्ष्यों के आधार पर घटना पूर्ण रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व टीम बनाकर इस मामले का सूक्ष्म अन्वेषण कर घटना के सही व वास्तविक खुलासे के निर्देश दिए थे। सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के क्रम में को0 देहात व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जानलेवा हमला व लूट काण्ड की इस फर्जी घटना का खुलासा करते हुए वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
     
को0 देहात पुलिस द्वारा किए गए सूक्ष्म अन्वेषण में यह बात प्रकाश में आयी थी कि वादी शिवनाथ जायसवाल और उसके घायल भाई रामशंकर की अपने ही गांव के विक्रमशंकर तिवारी व परागदत्त जायसवाल के मध्य चुनावी व जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। जिसके फलस्वरूप अपने विपक्षियों को फंसाने के लिए रामशंकर को गोली मारकर रू0 47,000/- व मोटरसाईकिल लूटने की फर्जी घटना को तैयार किया था। प्रकरण के खुलासे के दौरान पुलिस द्वारा की गयी गहन छानबीन एवं घायल व अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर फर्जी घटना तैयार करने वाले इन आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि साथी अभियुक्त बैजनाथ ने रामशंकर को गोली मारी थी तथा रू0 10,000/- व मोटरसाईकिल को लूट लिया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा व खोखा कारतूस, लूटी गयी मोटरसाईकिल को घटनास्थल से कुछ दूर स्थित नहर से एवं अभियुक्त सुनील से रू0 10,000/- (जिन्हे वादी ने रू0 47,000/- बताया था) को बरामद कर लिया है।




”go"