गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-यहां गड्ढों में सड़क है या सड़क पर गड्ढा

gaddha


 -आये-दिन दुर्घटनाएं हो रही
कर्नलगंज-गोण्डा। यहां गड्ढों में सड़क है या सड़क पर गड्ढा है यह पता ही नही चलता। आये-दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राज्य मार्ग 13 करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग का हाल बेहाल है। इस जलजमाव और कीचड़ युक्त रास्ते पर आम लोंगो को आवागमन मुश्किल हो रहा है। जल भराव को देखकर अगर सड़क को तालाब में तब्दील कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। हल्की बारिश में ही सड़क पर डेढ से दो फीट तक पानी का जमाव हो जाता है। लाखों की आबादी इसी सड़क से आवागमन करती है। करनैलगंज से जगदीशपुर तक 12 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य करीब एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। मगर कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कार्य आधा अधूरा ही छोड़ दिया गया। जिससे सड़क कुछ ही दिनों में गड्ढों में तब्दील हो गई। अब थोड़ी सी बारिश होने पर घुटनों तक जलजमाव हो जाता है। राहगीरों को उसी पानी में ही प्रवेश कर जाना पड़ता है। पानी की गहराई नहीं मालूम होने या सड़क के उबड़ खाबड़ की वजह से बाइक या साइकिल सवार पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्कूली बच्चों व पैदल राहगीरों को बेहद परेशानी है। सड़क के किनारे जो घर वाले हैं वो लोग अपने अपने घरों के सामने मिट्टी पाटकर ऊंचा कर दिये हैं। जलनिकासी का कोई भी रास्ता नहीं है। आवासीय घरों के सामने जलभराव से बिभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका जताई जा रही है। उक्त रास्ते से बराबर जनप्रतिनिधि व अधिकारी आते -जाते रहते हैं लेकिन किसी ने पानी के निकासी की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है।



”go"