गोण्डा। नगर कोतवाल आलोक राव,देहात कोतवाल संतोष तिवारी, मनकापुर कोतवाल श्यामबहादुर सिंह,,नवाबगंज कोतवाल राजेश सिंह परसपुर कोतवाल राजनाथ सिंह,इटिया थोक के थानाध्यक्ष संजय दूबे सहित 6 थाना प्रभारी सहित 14 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। अनिल कुमार,रमाशंकर यादव, विजय कुमार,विवेक यादव, मनोज यादव का बहराइच,मनोज कुमार सिंह,विनय यादव,सुखबीर सिंह भदौरिया,ओमप्रकाश का बलरामपुर, इंद्रजीत यादव,मनीष कुमार का श्रावस्ती स्थानांतरण किया गया है। इस प्रकार देवीपाटन मंडल के चारो जनपदों से मंडल के जिलों में 64 निरीक्षकों दूसरे जनपद में स्थानांतरण किया गया है।



