गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का केस दर्ज, योगी सरकार पर की थी टिप्पणी

 
thee-tippanee

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ यूपी पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यह एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को कुरैशी के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की गई है। रामपुर जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर अजीज कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अजीज कुरैशी ने कहा, 'मुझे राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने के लिए मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैंने कहा था कि पहले के दिनों में आज की तरह इतने अत्याचार नहीं हुए। मैंने किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।'

-कुरैशी ने यूपी सरकार की तुलना 'शैतान और खून चूसने वाले राक्षस' से की थी

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा कि अजीज कुरैशी पूर्व मंत्री आजम खान के घर उनकी पत्नी और रामपुर की विधायक तंजीम फातिमा से मिलने गए थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की तुलना 'शैतान और खून चूसने वाले राक्षस' से की थी। पुलिस के मुताबिक, आकाश सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुरैशी का विवादित बयान दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है और सांप्रदायिक दंगा भी भड़क सकता है।

बीजेपी नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया केस बीजेपी नेता की शिकायत पर पूर्व राज्यपाल पर राजद्रोह (124ए), धर्म, जातियों के बीच वैमनस्य को बढ़ाने के आरोप में धारा 153 ए और राष्ट्रीय एकता और अखंडता के खिलाफ बयान को लेकर 153 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। जनता के बीच भ्रम और दहशत फैलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।


”go"