गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में फाइनल हो गए नाम, कल से पता चलेगा किसकाे मिली नौकरी

milee-naukaree


 प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 58, 189 पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बुधवार आठ सितम्बर से 10 सितम्बर के बीच इन चयनित पंचायत सहायकों के नाम घोषित होना शुरू होंगे। हर पंचायत भवन पर चयनित पंचायत सहायक का चयन पत्र चस्पा किया जाएगा। 

पंचायतीराज निदेशालय की वेबसाइट पर इन चयनित पंचायत सहायकों का नाम, पता, सम्बंधित ग्राम पंचायत, ई-मेल आईडी, मोबाईल फोन नम्बर आदि का ब्यौरा डाला जा रहा है। चयन के बाद इन पंचायत सहायकों को दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में इन पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत के क्रियाकलाप, उनके अधिकार व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायत सहायकों की इस भर्ती में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था का आरक्षण लागू किया गया है। इसलिए इस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला है। इसके अलावा अनारक्षित पदों पर भी मैरिट के आधार पर अव्व्ल आने पर भी महिलाओं का चयन हुआ है। इस नाते गांव की सरकार का दफ्तर यानि ग्राम सचिवालय संचालित करने में महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। भर्ती में यह भी प्रावधान किया गया था कि जिस वर्ग या जाति के लिए ग्राम पंचायत आरक्षित है उसी वर्ग या जाति का पंचायत सहायक चयनित किया जाएगा। कहीं-कहीं ऐसा भी संयोग रहेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक सभी महिलाएं ही होंगी।

पंचायत सहायकों की यह भर्ती बगैर किसी चयन आयोग में अधियाचन भेजे सिर्फ हाई स्कूल व इण्टर के प्राप्तांक को दो से भाग देकर सर्वाधिक औसत वाले के फार्मूले से चयन किया गया। भर्ती पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं उठा। अब विभाग में इसी फार्मूले के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के ढाई हजार रिक्त पदों पर चयन के लिए मंथन किया जा रहा है। राज्य में पंचायतराज अधिकारी के कुल 8, 135 पद हैं जिनमें से करीब ढाई हजार रिक्त हैं।


”go"