कर्नलगंज-गोण्डा। मोटर साइकिल चोरी करने की फिराक में बाइक का लॉक तोड़ रहे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मोटर साईकिल चोर अवधेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने 1 सितंबर को बालकराम पुरवा में उमेश चन्द्र मिश्रा की मोटरसाईकिल चोरी करने का प्रयास किया था। जिसको वहां पर मौजूद लोगो द्वारा पकड़ लिया गया था। पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्त लोगो को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। नामजद अभियुक्त अवधेश पाण्डेय पुत्र योगेन्द्र नाथ पाण्डेय निवासी उसरेर मौजा दिनारी थाना करनैलगंज को दरोगा उमेश सिंह ने गिरफ्तार किया है।

