गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

योगी सरकार ने यूपी में नाईट कर्फ्यू में दी ढील, अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगे मार्केट

 
maarket

कोरोना महामारी से बचाव के लिए एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और बेहतर ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति रंग ला रही है। ताजा स्थिति के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 28 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं, वहीं कोविड टीकाकरण के लिए योग्य प्रदेश की 45 फीसदी आबादी ने टीके की पहली खुराक ले ली है। बेहतर होते हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कर्फ्यू में एक घंटे की छूट देने का निर्णय लिया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू अब रात 11 बजे से सुबह 06 बजे तक प्रभावी होगा। 

मंगलवार को टीम-09 के साथ कोविड के हालात की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने एक दिन में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों को टीकाकवर देने के साथ बने नए कीर्तिमान के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही, टीकाकरण को और तेज करने के लिए जागरुकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रदेश में 08 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर, सोनभद्र जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में हुई 01 लाख 82 हजार 624 सैम्पल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में 22 मरीज मिले। इसी अवधि में 20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 389 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 रह गई है।

सावधानी-सतर्कता जरूरी, लापरवाही पड़ेगी भारी:

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर होते हालात के बीच कई राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता हो या फिर भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज, लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन के लिए फिर से जागरूक किया जाना जरूरी है। सीएम के ताजा आदेश के बाद रात 11 बजे तक बाजार बंद हो जाएंगे और सड़कों पर अनावश्यक घूमते लोगों के साथ सख्ती की जा सकती है। चेतावनी के दृष्टिगत रात 10 बजे से ही पुलिस टीम हूटर बजाकर अथवा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को 11 बजे से पहले तक घर जाने की अपील करेगी।


”go"