आज हम आपके लिए आपके लिये पालक पनीर बनाने का तरीका लाए हैं। पालक पनीर की सब्जी आसानी से बन जाती है और खाने में बेहद टेस्टी होती है। और हां, पालक पनीर बनाना भी बेहद आसान है। इसीलिए हमारे पाठक अक्सर हमसे पालक पनीर की रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी पालक पनीर बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि पालक पनीर बनाने का तरीका आपको जरूर पसंद आएगी।
पालक पनीर के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | पालक | 04 कप (कटी हुई) |
| 02 | पनीर | 1/2 कप (चौकोर कटा हुआ) |
| 03 | मलाई | 03 बड़े चम्मच |
| 04 | प्याज | 01 नग (बारीक कटा हुआ) |
| 05 | हरी मिर्च | 02 (बीज निकाल कर बारीक कटी हुई) |
| 06 | लहसुन | 4-5 कलियां (पिसी हुई) |
| 07 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ) |
| 08 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
| 09 | नींबू का रस | 01 छोटा चम्मच |
| 10 | कसूरी मेथी | 01 छोटा चम्मच |
| 11 | तेल | आवश्यकतानुसार |
| 12 | नमक | स्वादानुसार |
पालक पनीर बनाने की विधि-
- पालक पनीर रेसिपी के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके उसे अच्छी तरह से धो लें। उसे छोटे-छोटे टुकडों में काट लें और पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर दो मिनट के लिए उबाल लें।
- इसके बाद पालक को छान कर उसका पानी निकाल दें। छन्नी में ऊपर से थोड़ा सा सादा पानी भी डालें, जिससे पालक ठंडी हो जाए। अब उबली हुई पालक के साथ अदरक, हरी मिर्च और लगभग 1/4 कप पानी लेकर मिक्सर में महीन पीस लें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर पनीर के टुकडोे को सुनहरे रंग के तल लें। फिर उन्हें गरम पानी में डुबाकर 10 मिनट के लिए रख दें, इससे वे मुलायम हाे जाएंगे। अब अगर कड़ाही में 02 बड़े चम्मच तेल (न हो, तो मिला लें) बचा है, तो उसमें प्याज डाल दें और सुनहरे रंग की होने तक भून लें।
- कड़ाही में लहसून डालें और चलाते हुए 20-25 सेकेंड तक चलाते हुए भूनें। इसके बाद पिसी पालक, गरम मसाला और नमक डालकर मिश्रण को चलाते हुए थोड़ी देर तक पका लें।
- पालक अच्छी तरह से भुन जाने पर उसमें 1/3 कप पानी डाल कर मिला दें धीमी आँच पर पकाएं।
- साथ ही उसे बीच-बीच में चलाते भी रहें। जब पालक में उबाल आने लगे, उसमें तला हुआ पनीर डाल दें और पांच मिनट तक पकाएं। उसके बाद नींबू का रस और कसूरी मेथी डालकर मिलादें और गैस बंद कर दें।
- लीजिए आपकी पालक पनीर बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी अब आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल में बनी पंजाबी पालक पनीर तैयार है। बस इसमें मलाई डालकर मिलाएं और गर्मा-गरम पराठा अथवा कुल्चे के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप पालक पनीर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

