गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पंचमेल दाल कैसे बनाये

panchamel-daal

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पंचमेल दाल रेसिपी  लाए हैं। यह पांच दालों से मिला कर बनती है। इसलिए इसे दाल पंचमेल पंचरतन दाल  भी कहते हैं। मिक्‍स दालबनाने में बेहद आसान है और खाने में भी टेस्‍टी होती है। इसीलिए दाल खाने के शौकीन लोग अक्सर एक दूसरे से  पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट पंचमेल दाल बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि पंचमेल दाल रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

पंचमेल दाल के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 अरहर दाल 1/4 कप
02 मूंग दाल 1/4 कप
03 उड़द दाल 1/4 कप
04 चना दाल 1/4 कप
05 मसूर दाल 1/4 कप
06 टमाटर 01 (बारीक कटा हुआ)
07 हरी मिर्च 02 (कटी हुई)
08 प्याज 01 (बारीक कटा हुआ)
09 लहसुन 05 (कुटा हुआ)
10 हल्दी पाउडर 01 छोटा चम्मच
11 अदरक 01 टुकड़ा (कुटी हुई)
12 राई 1/2 छोटा चम्मच
13 ज़ीरा 1/2 छोटा चम्मच
14 हींग 01 चुटकी
15 नमक स्वादानुसार

पंचमेल दाल बनाने की विधि-

  • पंचमेल दाल रेसिपी के लिए सबसे पहले सभी दालों को अच्‍छी तरह से साफ कर लें, फिर उन्‍हें एक साथ उबाल लें। 
  • अब एक कढ़ाही मे तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें राई-ज़ीरा का तड़का लगाएं। अब तेल में प्याज, लहसुन, अदरक डाल कर भून लें।
  • इनके भुन जाने पर इसमें हरी मिर्च डाल कर थोडा सा भूनें और फिर टमाटर डाल दें। साथ ही हल्दी, नमक और हींग भी मिला दें और मध्यम आंच में पकाएं। यह मिक्स दाल बनाने की विधि का अहम पार्ट है, इसलिए इस काम को ध्यान से करें।
  • टमाटर के गल जाने के बाद कढ़ाही में सभी दालें डाल दें और चला कर दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए, स्वादिष्ट दाल बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी पंचरतन दाल  मिक्‍स दाल तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और दाल-चावल के साथ भोग लगायें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पंचमेल दाल  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


”go"