( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए दाल मखनी रेसिपी लेकर आए हैं। दाल मखनी खाने में बेहद टेस्टी लगती है। और आपको जानकर खुशी होगी कि ये बनाने में भी बेहद आसान होती है। इसीलिए दाल के शौकीन लोग हमसे अक्सर दाल मखनी बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। आप भी दाल मखनी बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। यकीन करें दाल मखनी रेसिपी हिंदी में आपको जरूर पसंद आएगी।
दाल मखनी के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | साबुत उड़द | 01 कप |
| 02 | चना दाल | 1/4 कप |
| 03 | राजमा | 1/4 कप |
| 04 | टमाटर | 02 नग |
| 05 | प्याज | 01 नग |
| 06 | लहसुन | 02 कलियां |
| 07 | अदरक | 1 बड़ा टुकड़ा |
| 08 | फ्रेश क्रीम | 02 बड़े चम्मच |
| 09 | धनिया पाउडर | 2 छोटे चम्मच |
| 10 | जीरा | 02 छोटा चम्मच |
| 11 | बटर | 02 छोटे चम्मच |
| 12 | तेल | 02 बड़ा चम्मच |
| 13 | गरम मसाला | 1 छोटा चम्मच |
| 14 | हल्दी पाउडर | 01 छोटाचम्मच |
| 15 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 चम्मच |
| 16 | हरी धनिया | 1 छोटा चममच |
| 17 | नमक | स्वादानुसार |
दाल मखनी बनाने की विधि-
- दाल मखनी रेसिपी बनाने के लिये सबसे पहले उड़द की दाल, चना दाल और राजमा को कूकर में उबाल लें।
- जब तक दालें उबल रही हैं, हरी मिर्च, टमाटर और प्याज को बारीक काट लें। लहसुन और अदरक को कूट लें और क्रीम को फेंट लें।
- अब एक फ्राई पैन में तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरे का छौंक लगाएं। इसके बाद प्याज, अदरक, लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- अब कटे हुए टमाटर डालें और उनके गलने तक पकाएं। टमाटर के गल जाने पर सारे पाउडर मसाले डाल दें और तेल छोड़ने तक भूनें।
- तेल छोड़ने पर पैन को आंच से उतारकर नीचे रख लें। अब पैन में उबली हुई दाल व राजमा मिला दें। साथ में फ्रेश क्रीम, बटर मिलाकर अच्छे से चला दें।
- अब दाल मखनी बनाने की विधि कम्प्लीट हो गयी है। आपकी मखनी दाल तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम रोटियों के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप दाल मखनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

