गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दाल तड़का (फ्राई) कैसे बनाये

 
daal-tadaka-(phraee)

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए अरहर दाल तड़का रेसिपी  लेकर आए हैं। अरहर की दाल तो हर घर में बनती है, लेकिन जब हम दाल तड़का ढाबा स्टाइल खाते हैं, तो उसका स्वाद ही कुछ निराला होता है। यह दाल  की एक पंजाबी रेसिपी है, जो बनाने में बहुत आसान है और खाने में बहुत ही टेस्‍टी। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। आप भी अरहर दाल तड़का बनाने की विधि नोट करें और आज ही  ट्राई करें। हमें पूरा यकीन है कि अरहर दाल तड़का रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

दाल तड़का (फ्राई) के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 अरहर ( तुअर ) दाल 02 कप
02 टमाटर 03 (बारीक कटे हुए)
03 प्याज 02 (बारीक कटे हुए)
04 हरी मिर्च 03 (बारीक कटी हुई)
05 धनिया पाउडर 02 छोटे चम्मच
06 हल्दी पाउडर 01 छोटा चम्मच
07 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
08 जीरा 01 एक छोटा चम्मच
09 अदरक लहसुन पेस्ट -01 चम्मच
10 हींग एक चुटकी (पिसी हुई)
11 साबुत लाल मिर्च 01 नग
12 मक्खन/घी 02 बड़े चम्मच
13 नमक स्वादानुसार

दाल तड़का बनाने की विधि -

  • अरहर दाल तड़का रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर बीस मिनट के लिए भिगो कर रख दें। 
  • भीगी हुई  दाल को कूकर में डाल कर उसमें आवश्यकतानुसार पानी, हल्दी और नमक मिलाकर दाल को पकाएं। कुकर में दो सीटी आने के बाद आंच को धीमी कर दें और तीसरी सीटी लगने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब कड़ाही में एक चम्मच मक्खन डाल कर गर्म करें। मक्खन गर्म होने पर उसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • प्याज सुनहरा होने पर कड़ाही में टमाटर डालें और मुलायम होने तक पकाएं। इसके बाद उसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट तक पकाएं।
  • अब कड़ाही में उबली हुई दाल डालें और मध्यम आंच पर दो मिनट पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक पैन में बचा मक्खन गर्म करें। गर्म होने पर उसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च, हींग का तड़का लगाएं। अब गैस को बंद कर दें और तड़के को दाल में डालकर चला दें।
  • लीजिए आपकी अरहर दाल तड़का बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी दाल तड़का ढाबा स्टाइल तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आपदाल तड़का (फ्राई)  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

”go"