आज हम आपके लिए पनीर भुर्जी रेसिपी लाए हैं। पनीर रेसिपीज में पनीर की भुर्जी बेहद पॉपुलर है। पनीर भुर्जी एक झटपट ब्रेकफास्ट रेसिपी है और खाने में बेहद टेस्टी होती है। शायद इसीलिए लोग अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। तो फिर आप सोच क्या रहे हैं, झटपट पनीर भुर्जी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें विश्वास है कि पनीर भुर्जी रेसिपी आपको अवश्य पसंद आयेगी।
पनीर भुर्जी के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | पनीर | 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) |
02 | हरे मटर के दाने | 1/2 कप |
03 | टमाटर | 02 (बारीक कटे हुए) |
04 | शिमला मिर्च | 02 नग (बारीक कटे हुए) |
05 | धनिया पत्ती | 02 बड़े चम्मच (कटी हुई) |
06 | हरी मिर्च | 02 (बारीक कटी हुई) |
07 | अदरक | 1/2 इंच (कद्दूकस किया हुआ) |
08 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
09 | हल्दी पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
10 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
11 | जीरा | 1/4 छोटा चम्मच |
12 | तेल | 01 बड़ा चम्मच |
13 | नमक | स्वादानुसार |
पनीर भुर्जी बनाने की विधि -
- पनीर भुर्जी रेसिपी के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालकर गरम करें, फिर उसमें जीरा चटकायें।
- इसके बाद पैन में हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और मसाले को हल्का सा भून लें। इसके बाद पैन में हरी मटर डालें और चलाकर 2 मिनट के लिये ढ़क दें।
- 2 मिनट के बाद या मटर के मुलायम हो जाने के बाद पैन में टमाटर, शिमला मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह से चला लें। अब इसे फिर से ढ़क दें और 2 मिनट तक पकने दें।
- 2 मिनट बाद पैन को चेक करें। सब्जियों के नरम हो जाने पर उसमें मैश किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद पैन में कटा हुआ धनिया डालें और चलाकर गैस बंद कर दें।
- लीजिये, पनीर भुर्जी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी पनीर की भुर्जी तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप पनीर भुर्जी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।