( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मक्की की रोटी रेसिपी लाए हैं। मक्के की रोटी सरसों का साग पॉपुलर पंजाबी फूड है। ये सारी दुनिया में मशहूर है। मक्की की रोटी स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छी होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर और पूछते रहते हैं। आप भी मक्के की रोटी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि मक्की की रोटी रेसिपी आपको जरूर पसंद आयेगी।
मक्के की रोटी बनाने की आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | मक्की का आटा | 400 ग्राम |
| 02 | मक्खन | 02 बड़े चम्मच |
| 03 | गरम पानी | आवश्यकता अनुसार |
| 04 | नमक | स्वादानुसार |
मक्के की रोटी बनाने की विधि -
- मक्की की रोटी रेसिपी के लिये सबसे पहले मक्के/मक्की के आटा को एक बर्तन में निकाल कर छान लें। इसके बाद आटा में स्वादानुसार नमक मिला लें और फिर गुनगुने पानी की सहायता से आटा को गूंथ लें।
- इसके बाद आटे को ढ़क कर 15-20 मिनट के लिये रख दें। इससे आटा फूल कर सेट हो जायेगा और रोटियां बेहद स्वादिष्ट बनेंगीं।
- आटे की रोटियां बनाने के पहले इसे एक बार हथेलियों की सहायता से खूब अच्छी तरह से मसल लें, जिससे यह बेहद मुलायम हो जाये। जब आटा अच्छी तरह से मुलायम हो जाये, तब उसमें से लोई बनाने भर का आटा लें और उसे हथेली से दबा कर बड़ा कर लें।
- इसके बाद हाथों में थोड़ा पानी लगायें और लोई को उंगलियों की सहायता से दबा कर 5-6 इंच व्यास की रोटी बना लें।
- अब रोटी को गरम तवा पर डालें। जब एक तरफ की रोटी सिंक जाये, उसे पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी सेंक लें। इसके बाद तवा को गैस के बर्नन के ऊपर से हटा दें और चिमटे की सहायता से रोटी को सीधे मीडियम आंच पर घुमा-घुमा कर सेंक लें।
- लीजिए मक्के की रोटी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी मक्के की रोटी तैयार है। इसपर मक्खन या देशी घी लगायें और गर्मा-गरम सरसों के साग के साथ आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मक्के की रोटी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

