गोण्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में आज बड़ी लापरवाही सामने आई पोस्टमार्टम में परिजनों को शव सौंपने में। पोस्टमार्टम से महिला की जगह परिजनों को पुरुष का शव सौंप दिया गया। रास्ते में जानकारी होने पर लौटकर परिजनों ने पोस्टमार्टम से महिला का शव लिया और फिर दाह संस्कार के लिए गए। करनैलगंज थाना क्षेत्र की गुड़सड़ा निवासी रीता देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को लाया गया था। वहीं इटियाथोक क्षेत्र से ट्रेन से कटे रामदेव निवासी भरिया लबेदपुर का भी शव लाया गया था। बताया जाता है कि पहले इटियाथोक के रामदेव का पोस्टमार्टम करके लाश बाहर रख दी गई। परिजन शव को ले जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने चले गए। इसी बीच रीता के परिजनों को रामदेव का शव सौंप दिया गया। परिजन उसका शव लेकर चले भी गए लेकिन रास्ते में पता चलने पर वह फिर से पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे। पहले से ही इंतजार कर रहे रामदेव के परिजनों को शव सौंपकर अपने परिजन रीता का शव लेकर लौट गए। शव बदलने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरएस केसरी ने बताया कि उन्हें अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।