( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू पराठा रेसिपी लेकर आए हैं। पराठा और विशेषकर भरवां पराठा इंडिया में बेहद पॉपुलर है। इनमें आलू का पराठा सबसे कॉमन है। ये बनाने में भी बेहद आसान है। इसे आप नाश्ते में भी ले सकते हैं और बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट आलू का पराठा बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि आलू पराठा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
भरावन (स्ट्फिंग) के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आलू | 02 कप (उबले एवं मैश किए हुए) |
| 02 | हरी मिर्च | 02 (कटी हुई) |
| 03 | अदरक | 01 टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) |
| 04 | गरम मसाला पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 05 | जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 06 | आमचूर पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 07 | गरम मसाला पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 08 | हरी धनिया | 01 छोटा चम्मच (कटा हुई) |
| 09 | नमक | स्वादानुसार |
गूंथने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | गेंहूं का आटा | 02 कप |
| 02 | पानी | आवश्यक्तानुसार |
| 03 | तेल | 02 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए) |
| 04 | नमक | स्वादानुसार |
| 05 | तेल | तलने के लिए |
आलू का पराठा बनाने की विधि-
- आलू पराठा रेसिपी के लिये सबसे पहले पराठा सेंकने के लिए तेल को अलग करके गूंथने की सारी सामग्री को आपस में मिलाकर अच्छे से गूंथ लें और 15 मिनट तक रख दें।
- इसके बाद भरावन की सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें और फिर उसे ढक कर 15 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद आटे से मनचाहे आकार की लोई बनाएं और उसमें उचित भरावन का मिश्रण डाल कर उसे आटे से चारों ओर ढंक दें।
- अब लोई को बेल कर पराठे के आकार में ढ़ाल लें। इसके बाद इसे गर्म तवा पर डालें और हल्का हल्का सेंक लें। इसके बाद पराठे उलट पलट कर दोनों ओर हल्का सा तेल लगाएं और फिर इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- लीजिए, आपकी आलू का पराठा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। आपका स्वादिष्ट आलू का पराठा तैयार है।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप आलू के पराठे बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

