(वर्तिका श्रीवास्तव )
बाजार जैसा टेस्टी और सॉफ्ट ढोकला घर पर भी बनाया जा सकता है, बस आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। ढोकला एक गुजराती डिश है, मगर भारत के हर कोने में लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। देखा जाए तो यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट और इवनिंग स्नैक है। बाजार में यह आपको किसी भी अच्छी नमकीन या मिठाई की शॉप में मिल जाएगा। मगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। बाजार में आपको कई ब्रांड्स में इंस्टेंट ढोकला मिक्स पाउडर मिल जाएंगे, मगर जो स्वाद आपको देसी स्टाइल में बने ढोकला का आएगा, वह स्वाद इंस्टेंट मिक्स पाउडर से हरगिज़ नहीं मिलेगा। ऐसे में कई महिलाएं घर पर ढोकला बनाने की कोशिश करती हैं, मगर कुछ महिलाओं की शिकायत रहती है कि उन से बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला नहीं बन पाता है। तो चलिए आज हम आपको घर पर बाजार जैसा टेस्टी ढोकला बनाने की कुछ आसान और जरूरी टिप्स बताते हैं। ये टिप्स मेरी खुद की भी अपनाई हुई हैं, इसलिए आप भी एक बार इन्हें जरूर फॉलो कर के देखें।
कैसे तैयार करें ढोकले का बैटर
सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है ढोकले का बैटर। अगर आप बैटर को सही तरह से तैयार कर लेंगी तो आधी समस्या तो यहीं खत्म हो जाएगी। इसलिए आपको यह जान लेना बहुत जरूरी है कि बैटर कितना गाढ़ा होना चाहिए। कई महिलाएं ढोकले के बैटर को इडली के बैटर जितना गाढ़ा कर देती हैं, तो कई महिलाएं डोसे के बैटर की तरह इसे पतला कर देती हैं। मगर यह दोनों ही तरीके गलत हैं। ढोकले का बैटर न अधिक गाढ़ा होना चाहिए न पतला। आपको इसे इतना गाढ़ा रखना चाहिए कि उंगली से इसकी एक ड्रॉप पानी में डाली जाए तो वह ऊपर की ओर तैरते हुए आ जाए। ऐसा हो तो समझ लें कि बैटर सही बना है।
ढोकले के बैटर को कितनी देर तक सेट होने के लिए रखें
ढोकले के बैटर को तैयार करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अमूमन लोग जल्दबाजी में ऐसा नहीं करते हैं। मगर यह जरूरी है क्योंकि किसी भी बैटर को मिक्स करने के बाद सेट होने में 10 मिनट का वक्त लगता ही है। आप जब तक बैटर को रेस्ट करने के लिए रख रही हैं, तब तक आपको जिस बर्तन में इस बैटर को रख कर पकाना है, उसे तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
ढोकले के बैटर को कितनी देर तक सेट होने के लिए रखें
ढोकले के बैटर को तैयार करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अमूमन लोग जल्दबाजी में ऐसा नहीं करते हैं। मगर यह जरूरी है क्योंकि किसी भी बैटर को मिक्स करने के बाद सेट होने में 10 मिनट का वक्त लगता ही है। आप जब तक बैटर को रेस्ट करने के लिए रख रही हैं, तब तक आपको जिस बर्तन में इस बैटर को रख कर पकाना है, उसे तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
बैटर में ईनो मिक्स करते वक्त इस बात का रखें ध्यान
ढोकले के बैटर में खमीर उठाने के लिए बहुत सी महिलाएं बेकिंग सोडा डालने की जगह ईनो का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि कुछ महिलाएं ढोकले के बैटर को सेट होने के लिए रखने से पहले ही उसमें ईनो पाउडर डाल देती हैं। यह तरीका गलत है। ईनो बैटर के सेट होने के बाद ही डालें। ईनो पाउडर को जब आप बैटर में डालें तो उसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको अधिक देर तक बैटर को मिक्स नहीं करना है।
कैसे पकाएं ढोकला
अगर आप कुकर में ढोकला पका रही हैं, तो आपको कुकर में थोड़ा सा पानी डालना चाहिए और उसमें नमक भी डाल देना चाहिए। इसके बाद आपको एक बर्तन रखने वाला स्टैंड कुकर के अंदर रखना चाहिए। इसके बाद आपको ढोकले के बैटर वाला बर्तन रखना चाहिए। अब कुकर में सीटी लगाए बिना इसे 15 मिनट तक पकाएं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आपका ढोकला तैयार हो गया है, यह जानने के लिए एक टूथपिक की मदद लेनी चाहिए। अगर बैटर चिपक नहीं रहा है, तो मतलब यह है कि ढोकला पक चुका है।
- ढोकले को नाइफ से कट करने के लिए आपको नाइफ में भी हल्का सा तेल लगा लेना चाहिए। इससे ढोकला स्मूथली कट हो जाता है।
यदि आप घर पर बनाये ढोकला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

