(वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आप चाय की शौकीन हैं तो घर में ही चाय का मसाला बनाकर टेस्टी चाय का लुफ्त खुद भी उठाए और फैमिली को भी पिलाएं। यह चाय का मसाला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करके आपको छोटी-छोटी बीमारियों से बचाकर रखता है।
चाय का मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | छोटी इलाइची | 15 पीस |
| 02 | लौंग | 15पीस |
| 03 | काली मिर्च | 2 बड़ा चम्मच |
| 04 | सोंठ पाउडर | 2 बड़ा चम्मच |
| 05 | तुलसी की पत्ती | ½ कप सुखी हुई |
| 06 | दालचीनी | 1 टुकड़ा |
चाय का मसाला बनाने की विधि -
- सारी चीजों को मिलाकर ड्राई रोस्ट करके बारीक पीस लें और इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।
- जब भी आपको चाय बनानी हो तो 2 कप पानी में ½ छोटा चम्मच चाय का मसाला, ½ छोटा चम्मच चाय पत्ती, 1 कप दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाकर चाय बनाएं।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप चाय का मसाला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

