गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद,कई घायल

 
beech-vivaad

गोण्डा। जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के बंजारन डीह गांव में रविवार की रात मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के 4 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है  धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनिया बनकट के मजरा बंजरवनडीह में मछली मारने को लेकर रविवार की रात को मो यासीन बंजारा व मो असलम बंजारा के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें लाठी डंडे के साथ ईंट पत्थर भी चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों की डाक्टरी कराई है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मछली मारने को लेकर बंजरवनडीह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिस पर आठ लोगों के खिलाफ क्रिस रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। एक पक्ष के असलम ने गांव के ही मोहम्मद त्वाहा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद यासीन की तहरीर पर कलाम समेत चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि एक पक्ष के अब्दुल हमीद व मो असलम को चोटें आईं हैं जबकि दूसरे पक्ष के यासीन व मो त्वाहा को चोटिल हुए हैं। सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है  विधिक कारवाई की जा रही हैं।


”go"