गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दाल के फरा कैसे बनाये

daal-ke-phara

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए दाल फरा रेसिपी  लाए हैं। चावल के आटे की रेसिपी में चना दाल फरा बेहद पॉपुलर हैं। इसकी गिनती उत्तर भारत के पारंपरिक व्यंजनों में होती है। फरा खाने में बेहद टेस्‍टी होते हैं और आसान भी। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। आप भी दाल का फरा बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है कि दाल फरा रेसिपी आपको अवश्य पसंद आएगी।

दाल के फरा के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चावल का आटा 500 ग्राम
02 चना की दाल 125 ग्राम (भीगी हुई)
03 उड़द की दाल 125 ग्राम(भीगी हुई)
04 लहसुन 10 कलियां
05 अदरक एक टुकड़ा
06 हरी मिर्च 05 नग
07 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
08 सरसों का तेल 01 बडा चम्मच
09 नमक स्वादानुसार

दाल का फरा बनाने की विधि -

  • दाल फरा रेसिपी  के लिये सबसे पहले भीगी हुई दालों में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया एवं नमक मिलाकर मिक्सी में पीस लें। दाल बहुत ज्यादा महीन न पीसें, उसे थोड़ा दरदरा रखें। 
  • अब चावल के आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। जब ये आटा गूंथ जाये, तो इसकी छोटी छोटी लोई बना लें और फिर उन्हें पूरी के आकार की बेल लें।
  • सारी लोईयां बेलने के बाद एक लोई उठायें। उसके बीच में पिसी हुई दाल रख कर लोई को गुझिया के आकार की बना लें। ऐसे ही सारी लोइयों को दाल से भरलें।
  • अब गैस पर एक गहरे भगोने में दो लीटर पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच सरसों का तेल डालें। इसके बाद फरों को पानी में डालें और पकाएं।
  • लगभग 10 मिनट बाद लोइयां पानी में ऊपर की ओर आने लगेंगे। ऐसे में उन्हें पानी से निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • लीजिए, आपकी दाल का फरा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके चने की दाल के फरे तैयार हैं। ठंडे होने पर इन्‍हें सर्विंग प्‍लेट में निकालें और मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप चाहें तो फरों को पानी में पकाने के स्थान पर इडली की तरह भाप में भी पका सकते हैं। यदि आप चाहें तो इनके छोटे-छोटे पीस काट कर तेल में फ्राई भी कर सकते हैं। फ्राई किये हुए फरों के ऊपर चाट मसाला छिड़कने के साथ टोमैटो सॉस के साथ खाने पर एक अलग ही आनंद आता है।

यदि आप दाल के फरा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"