अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के रानोपाली चौकी अंतर्गत देवकाली बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के पुत्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। शहर के व्यापारियों में शोक की लहर है।
इस सम्बंध में रानोपाली चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार रात्रि लगभग एक बजे देवकाली बाईपास फ्लाई ओवर के ठीक पहले चावल लदे ट्रक में पीछे से इंडीवर गाड़ी घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का पिछला दोनों पहिया फट गया और इंडीवर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में इंडीवर सवार दोनों भाई सनी सिंह उप्पल व कनिष्क उप्पल पुत्रगण सर्वेश्वर उप्पल कक्कू निवासी नाका कोतवाली नगर अयोध्या गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो को आनन-फानन में एम्बुलेंस पर लादकर जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने 23 वर्षीय कनिष्क उप्पल को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल सनी सिंह उप्पल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
यह दोनों भाई नाका स्थित कल्याण एजेंसी के मालिक सर्वेश्वर उप्पल कक्कू के पुत्र हैं जो कंपनी द्वारा आयोजित एक पार्टी से देररात्रि घर वापस लौट रहे थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था जिस पर चावल लदा रहा। ट्रक फ्लाई ओवर पर चढ़ ही रहा था कि इतने में पीछे से इसी लेन पर इंडीवर गाड़ी भी आ गई और पीछे से ट्रक में जा घुसी। फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया ले लिया गया है। क्रेन द्वारा दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी एवं ट्रक को बाईपास से हटवाकर आवागमन फिर से सुचारू रूप से चालू कराया गया।पारिवारीजनों के मुताबिक घायल उनके बड़े पुत्र सनी सिंह उप्पल का इलाज लखनऊ में चल रहा है जो अब खतरे से बाहर है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।