( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन आटा रेसिपी लाए हैं। मल्टीग्रेन आटा फाइबरयुक्त होता है। यह शरीर के डाइजेशन को मजबूत बनाता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। तो फिर आप सोच क्या रहे हैं, झटपट मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि मल्टीग्रेन आटा रेसिपी आपको पसंद आएगी।
मल्टीग्रेन आटे की रोटी बनाने की आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | गेहूं | 01 किलो |
02 | चना | 250 ग्राम |
03 | मक्का | 250 ग्राम |
04 | ज्वार | 250 ग्राम |
05 | बाजरा | 250 ग्राम |
06 | तेल | 03 छोटे चम्मच |
07 | नमक | स्वादानुसार |
मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि-
मल्टीग्रेन आटा इन्ग्रीडिएन्ट्स के लिए सबसे पहले मल्टीग्रेन आटा की सामग्री गेहूं, चना, मक्का, ज्वार और बाजरा को पानी में 30 मिनट के लिए भिगा दें। फिर इसे धुलकर तेज धूप में सुखा लें। सूखने के बाद सारी चीजों को मिक्स करके इसे पिसवा लें।
लीजिए आपका पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा तैयार है। आप चाहें तो इनके रागी रागी, मूंग दाल या सोयाबीन भी प्रयोग कर सकते हैं। या इनमें से कोई चीज़ हटा भी सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें किसी भी चीज की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा भी कर सकते हैं।
रोटी बनाने की विधि-
मल्टीग्रेन रोटी रेसिपी के लिए सबसे पहले 3 कप आटा लें। आटा में नमक और तेल डालें और फिर उसे गुनगुने पानी की सहायता से थेड़ा नरम गूथ लें। इसके बाद आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दें।
20 मिनट बाद तवे को गैस पर रख कर गरम करें। तवा गरम होने पर नींबू के बराबर आटा लेकर उसे सूखे आटे में लपेट लें और उसे 6-7 इंच के व्यास में बेल लें। ध्यान रहे रोटी हल्की सी मोटी रहनी चाहिए।
बेली हुई रोटी को गरम तवे पर डाल दें। जब रोटी का ऊपर का कलर थोड़ा सा डार्क हो जाय, तो उसे पलट दें। तब तक रोटी की दूसरी सतह सिक रही है, दूसरी रोटी को बेल लें। जब रोटी की नीचे की सतह पर हल्की चित्ती आने लगें, उसे तवा से हटा कर चिमटे की मदद से सीधे आंच पर रखें और उलट-पलठ कर सेक लें।
आवश्यक सुझाव:-
यदि आप मल्टीग्रेन आटे की रोटी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।