( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बेसन कचौरी रेसिपी लेकर आए हैं। खस्ता कचौरी एक पारम्परिक व्यंजन है, जो आमतौर से किसी विशेष अवसर जैसे कि त्यौहार अथवा किसी पार्टी आदि के मौके पर बनाई जाती है। यह उत्तर भारत को लोकप्रिय स्ट्रीट फूड भी है। इसे बेसन की कचौरीभी कहते हैं। खस्ता कचौरी की इस लोकप्रियता राज इसके मसालों के साथ-साथ इसके खस्तापन में भी छुपा होता है। आप भी खस्ता कचौरी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि खस्ता कचौरी बनाने की रेसिपी आपको पसंद आएगी।
बेसन की कचौरी के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | बेसन | 1/2 कप |
02 | हरी मिर्च | 02 (बारीक कटी हुई) |
03 | अदरक पेस्ट | 1/2 छोटा चम्मच |
04 | सौंफ | 01 छोटा चम्मच (दरदरी कुटी) |
05 | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
06 | हींग | 01 चुटकी |
07 | गरम मसाला | 1/2 छोटाचम्मच |
08 | आमचूर पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
09 | धनिया पाउडर | 1/2छोटा चम्मच |
10 | लाल मिर्च | 1/4 छोटा चम्मच |
11 | तेल कचौरी | तलने के लिये |
12 | नमक | स्वादानुसार |
13 | मैदा | 02 कप |
14 | घी/तेल | 1/4 कप |
15 | नमक | स्वादानुसार |
बेसन कचौरी बनाने की विधि-
- बेसन कचौरी रेसिपी के लिये सबसे पहले मैदा को एक बर्तन में निकाल लें। फिर उसमें पिघला हुआ घी और नमक डालें और उसे पानी की सहायता से मुलायम गूंथ लें। इसके बाद उसे एक गीले कपड़े से ढ़क कर 20 मिनट के लिए रख दें।
- अब एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा और हींग डाल दें तथा उसे भून लें। जीरा भुनने के बाद अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च डालें तथा अन्य मसाले डालें और चला कर भून लें।
- मसाले भुन जाने के बाद उसमें बेसन डालें और और उसे भी चलाते हुए भून लें। अब इस मिश्रण में अमचूर पाउडर और नमक भी मिला दें और बेसन की महक आने तक मिश्रण को अच्छी तरह से भून लें। भुनने के बाद आपकी भरावन तैयार है। इसे गैस से उतार लें और ठंडा होने दें।
- अब गुंथे हुए आटे को लेकर उसकी छोटी-छोटी लोई बनाएं। लोई बनाने के बाद उसे पूरी के आकार में बेल लें। पूरी के बीच में एक छोटा चम्मच भरावन रखें और और फिर उसे चारों ओर से उठाकर बंद कर दें और पुन: उसे बेल कर पूरी के आकार का बना लें।
- इसी तरह से सारी कचौरियां तैयार होने के बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और आंच कम करके उसमें कचौरियां डालें। इन्हें सुनहरा भूरा होने (लगभग 10 मिनट) तक पलट-पलट कर तलें और फिर एक अलग बर्तन में निकाल लें।
- अब बेसन कचौरी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी बेसन कचौरी तैयार हैं। इन्हें गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और सब्जी अथवा मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।
- ये कचौरियां खरी तलने के बाद बेहद खस्ता हो जाती हैं, खस्ता कचौरी ठंडा करके एयर टाइट बर्तन में रख कर एक सप्ताह तक उपयोग में लाई जा सकती हैं।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप बेसन की कचौरी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।