गोण्डा। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत गांव पंचायत तारी परसोहिया स्थित नवागांव चौराहे के समीप 19 वर्षीय इरशाद पुत्र जलालुद्दीन निवासी नारे महरीपुर युवक बस से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जानकारी मिलते ही यूपी डायल 112 पीआरवी 0877 टीम के हेड कांस्टेबल गिरजेश, कांस्टेबल अनिल पटेल, चालक राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तीव्रता से ले जाकर इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और घायल युवक के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। वही स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कर चोटिल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता जलालुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया उनका बेटा इरशाद लखनऊ गया हुआ था जहां से शुक्रवार की शाम गांव वापस आ रहा था कि अचानक उतरते समय बस से गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

