गोण्डा। जहां पर योगी सरकार भयमुक्त प्रदेश बनाने में जुटी है वहीं पर आपराधिक तत्व भिन्न-भिन्न घटनाओं को अंजाम देने में नहीं चूकते मामला प्रकाश में आया है थाना कोरिया ग्राम परसिया रानी गोंडा का अभी हाल में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने ग्राम परसिया रानी से नवनिर्वाचित हुए बद्री प्रसाद पुत्र स्वामी दयाल अपने बीमार रिश्तेदार को देखने को ना जा रहे थे की पडरौना पुल और सलीम भट्ठा के पास 4 लोग दिखाई पड़े और उन्होंने हाथ देकर मोटरसाइकिल को रोक दिया और बद्री प्रसाद से बातचीत करने लगे बातचीत होते होते छीना झपटी होने लगी और कनपटी पर कट्टा लगा दिया और रू0 10000 छीन लिए जब तक बद्री प्रसाद शोर शराबा किया तब तक घटना को अंजाम देकर चारों लोग फरार हो गए उन चारों में से बद्री प्रसाद एक को पहचान लिया जिसका नाम गंगा विष्णु पुत्र जगदीश है पीड़ित ने वापस आकर थाना कौड़िया में प्रार्थना पत्र देकर हल्का दरोगा से घटना को बताया।

