गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सबूत मिलने के बाद भी पुलिस चोरों पर कार्रवाई से कतरा रही

 
par-kaarravaee

कर्नलगंज-गोण्डा। घर मे घुसे चोर चोरी करने में कामयाब रहे। चोर का मोबाइल घर में छूट गया। सबूत मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम हीरापुर कमियार निवासी सुधा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे कहा गया है कि बीते 13 जुलाई को चोर उसके घर मे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे। जिसमें 20 हजार रुपये नकद, एक सोने का टीका, सोने का बाला, सोने का मटर माला, 2 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी का बाला, पायल, झाला, साइकिल व कपड़े आदि चोर चोरी कर ले गये गये थे। चोरी की घटना को अंजाम देते समय एक चोर की मोबाइल उसके घर मे गिर गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसने चोर की मोबाइल के साथ घटना की तहरीर भँभुआ पुलिस चैकी प्रभारी को सौंप दिया था। उसके बाद उसने कोतवाली में भी तहरीर दिया। मगर कोई कार्रवाई नही हुई। भँभुआ पुलिस चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार ने तहरीर के साथ चोर की मोबाइल प्राप्त पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराई थी, जिस पर कार्रवाई चल रही है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

”go"