गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जमीअत उर राईन कमेटी के गठन के मौके पर कार्यक्रम आयोजित

 
aayojit

कर्नलगंज-गोण्डा। नगर पालिका करनैलगंज के मीटिंग हॉल में जमीअत उर राईन कमेटी के गठन के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक पहलवान व संचालन अल्ताफ रायनी ने किया। पूर्व नपाप अध्यक्ष व वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका करनैलगंज शमीम अहमद अच्छन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर ऑल इंडिया जमियत-उर-राईन के सरपरस्त हाजी शेख नजीर इण्डियन, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमर राईन करनैलगंज, रुदौली चेयरमैन जब्बार अली राईन , पूर्व चेयरमैन इकौना महमूद आलम राईन की उपस्थित में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के गोंडा की जमीअतुर्राईन जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें हामिद राइनी को कमेटी का जिलाध्यक्ष, हकीम बकाई को उपाध्यक्ष, इरफान उस्मान राइनी को कोषाध्यक्ष तथा शेख जमीर इंडियन, आवेश राइनी व सिद्दीक राइनी को सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन के शमशाद आलम गोरखपुर का नगरपालिका परिषद करनैलगंज के मीटिंग हाल में अल्ताफ राइनी, नजीर विधायक, डॉ.नसीर इंडियन व जमील राइनी ने स्वागत किया। प्रदेश संगठन मंत्री अल्ताफ राईन,अवेश राइनी, शेख जमीर इंडियन सहित पूरी टीम को पदाधिकारियों ने मुबारक बाद दी।

”go"