गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिना सूचना या डुग्गी मुनादी के ही कोटे की दुकान का चयन कर दिया गया

 
dukaan-ka-chayan

कर्नलगंज-गोण्डा। बिना सूचना या डुग्गी मुनादी के ही कोटे की दुकान का चयन किया गया। ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन कर पुनः चयन कार्रवाई कराने की मांग की है। मनमानी तरीके से कोटे की दुकान का चयन करने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया। मामला विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम पहाड़ापुर से जुड़ा है। यहां के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी किया। आरोप है कि ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में कोटे की दुकान का चयन होना था। बुधवार को ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने बिना कोई  सूचना या डुग्गी मुनादी कराये ही मनमानी तरीके से अपने पक्ष के लोगों को बुलाकर अपने चहेते व्यक्ति के नाम से कोटे की दुकान का प्रस्ताव कर दिया है। जिसे निरस्त कर नियमानुसार डुग्गी मुनादी कराते हुये खुली बैठक में कोटे की दुकान का प्रस्ताव कराये जाने की मांग की है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

”go"