गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है ?

jahareela-saamp


क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है और यह कहां पाया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। जब भी हम अचानक से किसी सांप को देखते हैं तो हमारे शरीर में सिहरन सी दौड़ पड़ती है क्योंकि ज्यादातर लोग इनसे डरते है। और मन में एक भय सा बैठा रहता है कि कही स्नेक काट न ले। कई बार अगर सही इलाज न मिले तो इनके काटने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विश्व भर में सांपों की 2500 से भी अधिक प्रजाति हैं जिनमें महज 500 प्रजाति ही जहरीली होती हैं।

भारत की बात करें तो हमारे देश में सांप की 550 से भी अधिक प्रजाति पायी जाती हैं जिनमें महज 10 प्रजाति जहरीली होती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि इंडिया के ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे घबराना नहीं चाहिए। क्योंकि कई बार स्नेक के काटने से व्यक्ति को मौत का भय हो जाता है। और इसी भय के कारण व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसलिए अगर किसी को सांप काट ले तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है
आपको बता दे कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप समुद्री स्नेक (Belcher’s Sea Snake) है। जो मुख्य तौर पर पूर्वी एशिया और उत्तर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। समुद्री सांप इतना जहरीला होता है कि इसके कुछ मिलीग्राम जहर से 1000 व्यक्तियों की मौत हो सकती है। हालाकि जमीन में रहने वाले इंसानों को इनसे खतरा नहीं होता है क्योंकि यह समुद्र में ही पाए जाते हैं।

लेकिन कई बार मछुआरे इनका शिकार हो जाते हैं क्योंकि मछली पकड़ते वक्त मछुआरे के जाल में यह सांप भी फस जाते हैं। और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि समुद्र में कोई इलाज भी मौजूद नहीं रहता है। ऐसे में अगर Belcher’s Sea Snake अगर काट ले तो व्यक्ति की मौत निश्चित हो जाती है।

अगर जमीन में पाए जाने वाले सबसे जहरीला सांप की बात करे तो यहाँ इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan) का नाम सबसे पहले आता है। इसके एक डंक में 100 मिलीग्राम तक जहर होता है हालाकि यह ज्यादा तो नहीं है लेकिन 100 व्यक्तियों को एक साथ मौत की नींद सुला सकता है। इसका जहर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना और कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

विश्व में कई ऐसे सांप भी है जिनके काटने से महज 2 मिनिट के अंदर व्यक्ति की मौत हो जाती है कुछ ऐसे सांपों की लिस्ट नीचे दी गयी है।
  • समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake)
  • इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan)
  • इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake)
  • रैटलस्नेक (Rattle Snake)
  • डेथ एडर (Death Adder)
  • सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper)
  • फ़िलिपीनी कोबरा (Philippine Cobra)
  • टाइगर स्नेक (Tiger Snake)
  • ब्लैक माम्बा (Black Mamba)
  • ताइपन (Taipan)
तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है और यह कहां पाया जाता है जितने भी अत्यधिक जहरीले सांप हैं उनकी संख्या बहुत कम है। जो मुख्यता ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं। अगर सांप से मरने वालों की संख्या पर नजर डाले तो विश्व भर में हर साल 80 हजार मौत सांप के काटने से हो जाती है। और इनकी अधिक संख्या एशिया के देश इंडिया पाकिस्तान श्री लंका नेपाल और बांग्लादेश में देखने को मिलती है। तो उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"