इस पोस्ट में जानेंगे मिलियन बिलियन ट्रिलियन का मतलब क्या होता है हिंदी में अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि संख्या को अक्सर Million Billion और Trillion में गिना जाता है। जैसे उदाहरण के तौर पर यूट्यूब में टी-सीरीज चैनल के 100 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अगर दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस की बात करें तो उनकी संपत्ति 100 बिलियन से भी अधिक हैं। जबकि ट्रिलियन काफी बड़ी इकाई होती जिसका इस्तेमाल कई देशों की जीडीपी को दर्शाने के लिए किया जाता है।
चूँकि हमारे देश में अक्सर संख्या को दर्शाने के लिए हजार, लाख, करोड़ और अरब का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम संख्या के पीछे Million Billion और Trillion को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं और इस कंफ्यूजन की वजह देश और विदेश की इकाई अलग अलग होना है। मिलियन बिलियन और ट्रिलियन जिन्हें शोर्ट में क्रमशः M B और T से भी जाना जाता है यह अंतर्राष्ट्रीय इकाईयां हैं जो मुख्यतः अंग्रेजी भाषा में इस्तेमाल की जाती हैं। अगर आप भी इनको लेकर असमंजस में पढ़ जाते हैं तो आज का आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा।
मिलियन का मतलब क्या होता है
सोशल मीडिया साईट में आपने 1M जरुर देखा होगा तो आपकी जानकारी के लिए बता दे 1 मिलियन का मतलब 10 लाख होता है वहीं यह 10 मिलियन हो जाने पर 1 करोड़ के बराबर हो जाता है। जैसे सोशल मीडिया साईट यूट्यूब में कैरी मिनाटी के 20 Million से भी अधिक सब्सक्राइबर है ऐसे में यह 2 करोड़ के बराबर होता है।
चलिए अब आपको कुछ उदाहरण बताते हैं जिससे आपको पता चल जायेगा कि मिलियन कितना होता है।
- 1 Million = 10 लाख
- 5 Million = 50 लाख
- 10 Million = 1 करोड़
- 50 Million = 5 करोड़
- 100 Million = 10 करोड़
बिलियन का मतलब क्या होता है
मिलियन के बाद दूसरी बड़ी इकाई बिलियन है जिसका मतलब 1 अरब होता है। यूट्यूब में कई वीडियो हैं जिनके व्यूज 1 बिलियन को पार कर चुके हैं ऐसे में आपको इन वीडियो के नीचे 1B या इससे ज्यादा लिखा हुआ दिखाई देगा। इसके अलावा इसका इस्तेमाल अक्सर किसी की संपत्ति दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे हमारे देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति 78 Billion डॉलर है तो यह 78 अरब डॉलर के बराबर हो जाती है। तो 1 बिलियन कितना होता है नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिनसे आपको समझने में आसानी होगी।
- 1 Billion = 1 अरब (100 करोड़)
- 5 Billion = 5 अरब (500 करोड़)
- 10 Billion = 10 अरब (1000 करोड़)
- 50 Billion = 50 अरब (5000 करोड़)
- 100 Billion = 100 अरब (10000 करोड़)
ट्रिलियन का मतलब क्या होता है
1 ट्रिलियन का मतलब 10 खरब होता है ट्रिलियन इकाई का प्रयोग आपने बहुत कम देखा होगा क्योंकि यह इतनी बड़ी होती है कि अभी तक किसी व्यक्ति की संपत्ति या किसी वीडियो के व्यूज ट्रिलियन तक नहीं पहुंचे हैं। हालाकि कुछ देशों की कुल संपत्ति देखे तो इसका उपयोग किसी देश की अर्थव्यवस्था (GDP) दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे भारत की जीडीपी 2.8 Trillion Dollar है तो यह 20.8 खरब डॉलर के बराबर होती है 1 ट्रिलियन कितना होता है इससे संबंधित नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं।
- 1 Trillion = 10 खरब
- 5 Trillion = 50 खरब
- 10 Trillion = 100 खरब
- 50 Trillion = 500 खरब
- 100 Trillion = 1000 खरब
तो अब आप जान गए होंगे कि मिलियन बिलियन ट्रिलियन का मतलब क्या होता है इसे सरल शब्दों में कहा जाए तो 1 मिलियन में 10 लाख, 1 बिलियन में 1 अरब (100 करोड़) और 1 ट्रिलियन में 10 खरब होते हैं। अगर आपको भी कहीं विदेशी अंग्रेजी इकाई दिखाई देती है तो अब आप बड़ी आसानी से उसे भारतीय संख्या की इकाई में कन्वर्ट कर सकते हैं। तो उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।