अक्सर महिलाएं शादी के बाद अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी टेंशन मे रहने लगती हैं। आपने भी अक्सर देखा और सुना होगा कि शादी के बाद लड़कियां मोटी हो जाती हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक शादी के बाद 82 प्रतिशत कपल्स का वेट बढ़ जाता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का ज्यादा जल्दी वजन बढ़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है उनके लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव। अक्सर देखा जाता हैं की शादी के बाद लड़कियों मोटी हो जाती हैं। इसके पीछे का वास्तविक कारण क्या है। जिनकी वजह से उनका वजन बढ़ जाता हैं।। आइए यहां जानते हैं इसके कारण -
- गर्भ निरोधक गोलियों का उपयोग मोटापे को बढ़ावा देता हैं।
- शादी के बाद सेक्सुयल लाइफ में एक्टिव होने से शरीर में इमोशनल और हार्मोनल बदलाव आते हैं जिनकी वजह से लड़कियों का वजन बढ़ जाता हैं।
- शादी के बाद समय की कमी के कारण नवविवाहित लड़किया पर्याप्त नींद नहीं ले पाती हैं। जो लड़कियों के मोटा होने का प्रमुख कारण हैं।
- नवविवाहित कपल बाहर खाना खाने जाते हैं। जो हाई कैलोरी का होता हैं जिसकी वजह से भी वजन बढ़ जाता हैं।
- अपना घर छोड़कर नये घर जाती हैं जिसका स्ट्रेस रहता हैं। इस स्ट्रेस के कारण मोटापा बढ़ता हैं।
- शादी से पहले लड़किया अपने लुक और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देती हैं लेकिन शादी के बाद समय की कमी के कारण अपने आप पर ध्यान देना मुश्किल काम हो जाता हैं।
- शादी से पहले लड़किया शरीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहती हैं। कॉलेज जाती हैं या सहेलियो के साथ बाहर जाती हैं। लेकिन शादी के बाद ज्यादातर समय घर मे ही बिताती हैं। जिसके कारण वजन और मोटापे मे वृद्धि हो जाती हैं।
तनाव के कारण
शादी के बाद आए बदलावों को हैंडल करना इतना आसान नहीं होता। एकदम से जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है, जिसके असर वजन पर भी पड़ता है। और उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता हैं।
हार्मोन में बदलाव
शादीशुदा जीवन की शुरुआत के साथ लड़की में कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव भी आते है। सेक्सुयल लाइफ में एक्टिव होना भी वजन बढ़ाने में जिम्मेदार होता है। इसके अलावा आप अपने आप के सुरक्षित रखने के लिये गर्भनिरोधक गोलियों का भी इस्तेमाल करने लगती है जो आपके शरीर के मोटापे का कारण भी बनती है।
लापरवाही
शादी के पहले लड़कियां अपने लुक्स और वेट पर ज्यादा ध्यान देती थी और नियमित एक्सरसाइज भी करती थी। लेकिन शादी के बाद वे अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाती है और खुद की केयर करना उनके लिए मुश्किल होता है।
नींद की कमी
शादी के बाद लड़कियों के स्लीपिंग पैटर्न बदल जाता है। कई बार वे पर्याप्त नींद नहीं ले पाती है और लड़कियों में वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कराण यही है।
प्राथमिकता बदल जाना
शादी के बाद जहां लड़कियों को ससुराल के हिसाब से खाना-पीना पड़ता है वहीं रिश्तेदारों के यहां दावत का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। वहीं कई बार पार्टनर के साथ भी बाहर जाना पड़ता है। नतीजन शरीर में इसका असर दिखना शुरु हो जाता है जिससे वजन बढ़ना शुरु हो जाता है।
बाहर का खाना
नवविवाहित कपल्स अधिकतर डिनर के लिए बाहर जाते है और हाई कैलोरिज कंज्यूम करते हैं। इससे महिलाओं के पेट का एरिया बढ़ जाता है।
उम्र का असर पड़ना
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेटल होने के चक्कर में आजकल महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी कर रही हैं जबकि मैरिज की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाएं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है..
स्ट्रेस
अपना घर छोड़कर शादी के बाद किसी और जगह एडजस्ट करना सबसे कठिन काम है। नए घर में एडजस्ट करने में कुछ तनाव तो होता है जो कि अप्रत्यक्ष रुप से वजन पर प्रभाव डालता है।
सामाजिक दबाव
शादी के पहले, हमारे करीबी कहते रहते हैं कि सुंदर दिखो। लेकिन शादी के बाद यह दबाव नहीं के बराबर रहता है। इसलिए महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर गैरजिम्मेदार हो जाती है।
प्रेगनेंसी
महिलाओं में वजन बढ़ने का यह एक महत्वपूर्ण कारण हो। अधिकांश कपल्स शादी के 1 या 2 साल बाद फैमिली प्लानिंग करते हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकांश महिलाएं अपना वजन कम करने की कोशश नहीं करती।
प्रेगनेंसी के बाद बेखयाल →
शादीशुदा लड़की जब गर्भ धारण करती है तो उसके शरीर का वजन बढ़ जाता है और शरीर मोटा हो जाता है परन्तु जब बच्चे के जन्म हो जाता है तो उसके बाद भी शरीर को पहले जैसा बनाने पर ध्यान नही दिया जाता और शरीर मोटा ही रह जाता है
अपनी गतिविधियों में परिवर्तन
शादी के बाद अक्सर पति पत्नि अपने प्यार भरे लम्हों को एक दूसरे के साथ रहकर ही बिताना चाहते है जो हर पल साथ साथ रहते है यहां तक की टी.वी. देखने पर भी एक दूसरे का साथ रहकर खाते रहना पसंद करते है जो मोटापे का कारण बनता है, यदि आप एक दूसरे के साथ रहना इतना ही पंसंद कर रहे है तो एक साथ मिलकर सैर के लिये निकल जाना आपके शरीर के लिये एक बेहतर उपाय होगा इससे दोनों एक साथ भी रहेगे और बाहर का वर्कआउट भी हो जायेगा।

