गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

एसपी ने गैरजनपद से आए प्रदीप कुमार सिंह को करनैलगंज कोतवाली की कमान सौंपी

 
kamaan-saumpee

कर्नलगंज-गोण्डा। पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा ने चार प्रभारी निरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। जिसमें सिद्धार्थ नगर से जिले में आये प्रदीप कुमार सिंह को करनैलगंज कोतवाली की कमान सौंपी है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार की देर चार प्रभारी निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। प्रभारी निरीक्षक वकील पाण्डेय को थाना कोतवाली देहात से गैरजनपद श्रावस्तीध्पुलिस कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को कोतवाली करनैलगंज से पुलिस कार्यालय गोण्डा, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को प्रभारी साइबर सेल से थाना कोतवाली देहात व प्रदीप कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी कोतवाली करनैलगंज स्थान्तरित किया है। करनैलगंज में तैनात संतोष कुमार सिंह ने जब कोतवाली का कमान संभाला था। उससे पहले 6 माह के भीतर चार कोतवाल बदल चुके थे। प्रभारी निरीक्षकों के कार्यशैली को लेकर कोतवाली सुर्खियों में रहती थी। करीब 6 माह पूर्व आये कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने काफी सुधार किया अपने कुशल प्रशासनिक कार्यों के बल बूते पिछले दिनों हुए बड़ी से बड़ी घटनाओं का त्वरित कार्यवाई करते हुए सफल अनावरण भी किया। कोरोनकाल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित भी हो गए थे कोरोना को मात देकर पुनः कर्तव्यों का निर्वहन करने लगे। हालही में गौ तस्करों के मध्य मुठभेड़ में घायल भी हो गये। अब कोतवाली की कमान नवागत कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह को मिली है।



”go"