रिपोर्ट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां ग्राम पंचायत बैजपुर एक महिला की तालाब में डूबकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तालाब से महिला का शव निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजपुर गांव निवासिनी सुग्गा देवी पत्नी राम फेर उम्र लगभग 31 वर्ष शौच के लिए गई हुई थी काफी देर घर वापस ना आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई थक हार कर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला का शव तालाब से बरामद किया महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीण तरह तरह की बातें करने लगे इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया तालाब से बरामद कर लिया गया है पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

