गोण्डा। एनआईओएस डीएलएड शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश महासचिव रजनी कान्त तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि एनआईओएस डीएलएड शिक्षकों को आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा व शिक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित किया जाए। संगठन के प्रदेश महासचिव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा विगत जनवरी माह में जारी पत्र में इन शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा व शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दिया जा चुका है। प्रदेश के तकरीबन डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य को लेकर संघर्षरत संगठन प्रत्येक जनपदों में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन ज्ञापित कर रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहित कश्यप, लालजी, अमित द्विवेदी,अनुराग, विवेक पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

