-अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ कर्नलगंज को सौंपी जांच, दीवान पर हो सकती है कार्रवाई
गोण्डा। एक तरफ तो पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा लगातार अपने ऑफिस से निकल कर बाहर बैठे फरियादियों की मदद करते दिखाई देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे पुलिसकर्मी है जो पीड़ित की बात को ना सुनते हुए एक तरफा कार्रवाई कर पीड़ित को ही थाने पर बैठा लेते हैं और उन पर लात घुसा मुका थप्पड़ के साथ 151 में जेल भी रवाना कर देते हैं और परिजन वकील लेकर तहसील में इंतजार करते रहते हैं कि हमारे परिजन पहुंचे तो उनका हम जमानत करा ले, पर थाने पर मौजूद दीवान एकतरफा कार्रवाई करते हुए अपनी दादागिरी कायम रखते हैं। बताते चलें कि परसपुर थाना अंतर्गत के रहने वाले संजीव पुरी पुत्र भवानी प्रसाद पुरी निवासी पलटू पुरवा ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया जिसमें परसपुर के दीवान पर आरोप लगाते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थी द्वारा डायल 112 को सूचना दिया था कि विपक्षी गढ़ मेवालाल पुत्र जगन्नाथ व महेश कुमार पवन कुमार अरविंद कुमार धर्मवीर विवेक पुत्र गढ़ मेवालाल प्रार्थी से कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है जिसको विपक्षीगण मंगलवार को प्रार्थी से विवाद करना चाहते थे तो पीड़ित संजीव ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और दोनों पार्टियों को थाने पर जाने को कहा और संजीव को अपने गाड़ी में बैठा कर डायल 112 खाने चली गई वही जैसे ही थाने पर डायल 112 पहुंची तो शादी ड्रेस में मौजूद दीवाने संजीव को लात घुसा मुका से मारने लगे और दीवाल में सिर लड़ा दिए जिससे हम को काफी चोटें आई हैं वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने परिजनों के साथ मौजूद पीड़ित संजीव ने यह सब जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को हमको मारे पीटे और बुधवार को हम को जेल भेज दिए। उसके बाद हमारे परिजनों ने किसी तरीके से शाम तक हमारी रिहाई भिजवाई तब हम जाकर जेल से छूटे और जब वह छूटकर आए तो अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी पीड़ा अपर पुलिस अधीक्षक को सुनाया। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल सीओ कर्नलगंज से बात कर जल्द कार्यवाही करने का आदेश दिया। वही इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया की जमीनी विवाद था जिसको लेकर दोनों पार्टियों को 151 किया गया है

