गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

अंतरराज्यीय जनपदीय लुटेरा तंमचे के साथ गिरफ्तार

 
Interstate-district-robber-arrested-with-pistol

गोण्डा। जनपद के पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कल दिनांक 18.06.2021 की रात्रि थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अन्तर जनपदीय लुटेरा रवि बरूआर पुत्र रामू बरूआर नि0 बल्दूपुरवा बनगाई थाना धानेपुर गोण्डा को एक अदद तंमचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 19.06.2021 को न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार गोण्डा रवाना किया गया।  अन्तर जनपदीय अपराधो मे संलिप्त व आपरेशन तंमचा के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस द्वारा थाना धानेपुर क्षेत्र के मूराडीहा तिराहे पर चेकिंग कि जा रही थी । आरोपी रवि बरूआर भी किसी काम से मूराडीहा की तरफ जा रहा था पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा शक होने पर पुलिस टीम द्वारा 20-25 कदम की दूरी पर आरोपी को पकङ लिया गया जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान एक अदद तंमचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा जनपद गोण्डा के अलावा अन्य  सीमावर्ती जनपद बलरामुपर, अम्बेडकर नगर तथा उत्तराखण्ड देहरादून में भी लूट आदि की घटना को अन्जाम दिया गया है । जिसे आज विधिक कार्यवाही पूर्ण कराते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार गोण्डा रवाना किया गया । 

”go"