कर्नलगंज-गोण्डा। तीन तलाक बिल को दोनो सदनों से मंजूरी भी मिल गई। मगर मुस्लिम महिलाओं का शोषण बन्द नही हुआ। एक तरफ मनमानी तरीके से तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर कानून को खुली चुनौती दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित महिला को न्याय के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। जिसका नमूना ग्राम बरबटपुर में तीन दिन पूर्व महिला को दिया गया तलाक है। यहां की निवासी सईदुन उर्फ सुरैया ने पुलिस अधीक्षक को आन लाइन प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व गांव के ही इकबाल नाम के युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। उसके माता पिता ने अपने समर्थ के अनुसार दान दहेज भी दिया। वह विदा होकर अपने ससुराल गई और पत्नी धर्म का पालन करने लगी। करीब एक वर्ष तक सब कुछ सही था। इसी बीच वह एक बच्चे की मां बन गई। उसके बाद पति सहित ससुराल वाले दहेज कम मिलने की बात कहते हुये मायके से दो लाख रुपये बतौर दहेज लाने का दबाव बनाये। मना करने पर उसे मार पीटकर प्रताड़ित करने लगे। तब से वह ससुराल वालों का प्रताड़ना सहित आ रही थी, पति ने उससे बोलना भी छोड़ दिया। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उसका ससुर उससे नाजायज सम्बन्ध बनाने का प्रयास करने लगा। मगर उसके विरोध की वजह से वह सफल नही हो सका। बीते शुक्रवार को उसके पति इकबाल अहमद ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे हमेशा के लिये अपने से अलग करके घर से भगा दिया। वह अपने पांच वर्षीय पुत्र अल्तमश को साथ लेकर अपने मायके पहुंची, और सारा हाल बताया। महिला का आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। तब से वह कोतवाली के साथ अधिकारियों का चक्कर लगा रही है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूर्व में महिला की तरफ से धारा 498 का मुकदमा लिखा जा चुका है। जिससे दूसरा मुकदमा नही बनता है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।