गोण्डा। खबर है जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की, जहां एक ही लाइसेंस पर दो जगह बीयर की दुकान खुलने का मामला प्रकाश में आया है। बीयर की दुकान बहलोलपुर के नाम से बहलोलपुर व पारासराय दोनों स्थान पर संचालित हो रही है। वही जो दुकान बहलोलपुर में संचालित हो रही है वह बेसिक स्कूल के पास और मंदिर के पास संचालित हो रही है जिससे ग्रामीणों में उसके प्रति आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में एबीवीपी के कार्यकर्ता सचिन कुमार मिश्रा ने बताया इस दुकान को हटाने के लिए कई बार आबकारी विभाग को जानकारी दी गई लेकिन अभी तक दुकान को हटाया नहीं गया है। यदि दुकान को यहां से शीघ्र ही स्थानांतरित नहीं किया गया तो एबीवीपी कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वही एक लाइसेंस पर दो दुकानें कैसे चल रही है पूछने पर उन्होंने बताया इस संबंध में आबकारी विभाग के बीओ ही बता सकते हैं कि वह दो दुकान क्यों संचालित करवा रहे हैं इससे साफ स्पष्ट है कि विभागीय मिलीभगत से यह कार्य किया जा रहा है। वहीं जनचर्चा है बियर की दुकान पर अन्य शराब की बिक्री व गांजा भी बेचा जा रहा है।

