गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कोटेदार ने राशन वितरण के दौरान दंबगो पर लगाया मारपीट का आरोप

 
kotedar-ne-lagaya

कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पारा की कोटदार मुन्नीदेवी पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है कि बीते 24 जून को वह अपने पति विनोद कुमार व पुत्र सौरभ के साथ राशन वितरण कर रही थी। दोपहर बाद गांव के एक दबंग व्यक्ति ने मशीन में फिंगर लगाकर 5 यूनिट का 25 किलोग्राम चावल मांगने लगे। उसने मना करके नियम के अनुसार 10 किलो चावल व 15 किलो गेंहू दे दिया। जिसे वह लेकर चले भी गये। कुछ ही देर बाद दबंग कई लोगों के साथ लाठी, डंडा व असलहा से लैस होकर उसके दुकान पर पहुंचा। और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करके गाली देते हुये दुकान में घुस गये और गल्ले में रखा 445 रुपया निकाल लिये। आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकत करते हुये उसे व उसके पति को बाहर खींच लाये, और मारने लगे। उसका पुत्र बचाने दौड़ा तो उसकी भी पिटाई करते हुये अंगूठा लगवाने वाली ई पास मशीन को पटक दिये, जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। हल्ला गुहार पर गांव के लोग दौड़े जिस पर जान से मार देने की धमकी देते हुये सभी लोग फरार हो गये। उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई किये जाने की मांग की है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।मुकदमा दर्ज कर दोनो पक्ष के विरुद्ध धारा 151 की कार्रवाई की जा चुकी है।

”go"