गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जनपद में सरकारी धन की लूट में अव्वल रहने वाला विकास खण्ड मुजेहना के साथ माधवगंज


loot-of-government-money


गोण्डा। विकास खण्ड मुजेहना इन दिनों काफी चर्चा में है, यहां से कभी मनरेगा के जरिये तो कभी मार्ग निर्माण के नाम पर की गयी लूट के खुलासे होते रहे हैं। अब जैसे ही नये कार्यकाल की शुरुवात हुयी है पिछले कार्यकाल में सरकारी धन की लूट का पिटारा एक एक कर खुलने लगा है। बता दें की विकास खण्ड के ग्राम पंचायत माधवगंज से पुनः निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव को दुबारा जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। इसी ग्राम पंचायत के मजरा जालिम सिंह पुरवा के रहने वाले पियारे ने शिकायती पत्र दे कर आरोप लगाया है की ग्राम प्रधान अथवा सचिव ने 2019 ध् 20 में पियारे के नाम आवंटित पशुशेड का पैसा हड़प लिया है जिसकी कोई जानकारी ग्राम प्रधान अथवा सचिव द्वारा नही दी, जब उन्होने ब्लॉक मुख्यालय जा कर पशुशेड पाने के लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया तब इस बात का खुलासा हुआ, साथ ही यह भी पता चला की केवल पियारे ही नही बल्कि गाँव के देवता दीन पुत्र मेवा लाल, पवन कुमार पुत्र दयाराम, बड़का पत्नी बरसाती लाल, भुसैली पुत्र मेवालाल, मायाराम पुत्र नंगा इत्यादि लोगों ने नाम आवंटित पशुषेड का पैसा ग्राम प्रधान अथवा सचिव ने मिलीभगत कर हड़प लिया है। जिसके सम्बन्ध में पियारे पुत्र मनोरथ ने खण्ड विकास अधिकारी को नोटरी स्टाम्प के साथ शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है।



”go"